भारी बारिश से बाबा शिवो गोरां मंदिर जाने वाला रास्ता बदहाल, श्रद्धालुओं को पानी पार कर करना पड़ा दर्शन


जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण बाबा शिवो गोरां मंदिर जाने वाला रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने के साथ-साथ पेड़ और मलबा भी दिखाई दे रहा है।
बारिश के कारण रास्ते की स्थिति इतनी खराब हो गई कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पानी पार करके आगे बढ़ना पड़ा। तस्वीरों में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जलभराव वाले रास्ते से होकर मंदिर की ओर जाते नजर आ रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर तक जाने वाले मार्ग की जल्द मरम्मत कराकर आवाजाही को सुगम बनाया जाए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।