नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच मजबूती से खड़ा रहा घर, बालकनी में फंसे परिवार ने बचाई जान


नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच एक हरे रंग का दो मंजिला घर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तेज रफ्तार मटमैला पानी और मलबा आसपास के इलाकों में तबाही मचाता रहा, लेकिन यह घर बाढ़ के प्रचंड बहाव के बीच मजबूती से खड़ा रहा।

वायरल वीडियो में घर की बालकनी में परिवार के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ पानी की तेज लहरों और मलबे के बीच परिवार ने ऊपर की मंजिल पर पहुंचकर अपनी जान बचाई और मदद का इंतजार किया।

इस भयावह दृश्य को देखकर लोग हैरान हैं कि आसपास भारी तबाही के बावजूद यह घर आखिर कैसे खड़ा रहा। यह घटना नेपाल में आई भीषण बाढ़ की भयावहता को दर्शाती है।