कठुआ: नवनियुक्त लेफ्टिनेंट जर्निश बंड्राल के घर पहुंचे चौधरी लाल सिंह, दी बधाई
कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र के गांव धन्नी बेहड़ा में चौधरी लाल सिंह ने नवनियुक्त लेफ्टिनेंट श्री जर्निश बंड्राल के निवास पर पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान चौधरी लाल सिंह ने जर्निश बंड्राल और उनके परिवार से मुलाकात की तथा उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्ति क्षेत्र और परिवार के लिए गर्व की बात है।
गांव में जर्निश बंड्राल की उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।